मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस का बयान:“दादा चले गए…”
महाराष्ट्र विशाल समाचार: मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के विमान हादसे में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ज़मीन से गहराई से जुड़े जननेता, मेरे मित्र और सहयोगी उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के विमान दुर्घटना में निधन की खबर मन को अत्यंत व्यथित करने वाली है। यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है, मन सुन्न हो गया है। अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने अपना दमदार और दिलदार मित्र खो दिया है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकता। आज का दिन महाराष्ट्र के लिए बेहद कठिन है।”
उन्होंने अजितदादा पवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के परिवार के दुःख में हम पूरी तरह सहभागी हैं। इस विमान दुर्घटना में अन्य चार लोगों की भी मृत्यु हुई है; उनके परिजनों के शोक में भी हम साथ खड़े हैं।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वे कुछ ही देर में बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं।



