राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा श्रीमती आरती द्विवेदी ने जानकारी दी कि दिनांक 28 जनवरी 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इटावा में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री रजत सिंह जैन के आदेशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा द्वारा छात्राओं को महिलाओं के हितार्थ बनाए गए कानूनों एवं उनके विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मध्यस्थ अधिवक्ता श्रीमती सुषमा रानी एडवोकेट एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सुश्री रजनी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को विधि एवं कानून के क्षेत्र में उपलब्ध आजीविका और करियर के विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।


