इटावाउत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत पंजीकरण शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत पंजीकरण शिविर का आयोजन

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

सहायक निदेशक मत्स्य ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत जनपद इटावा में मछुआरों, नाविकों एवं मत्स्य व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों के नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पोर्टल पर पंजीकरण हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर मत्स्य विभाग इटावा एवं डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (सीएससी) इटावा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 31 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से

स्थान— मडैया मल्लाहन, अन्दावा, महेवा, इटावा में आयोजित होगा।

शिविर का मुख्य उद्देश्य मछुआरों की आय में वृद्धि करना, मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना तथा रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना है।

सहायक निदेशक मत्स्य ने जनपद के सभी मछुआरों, नाविकों एवं मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे 31 जनवरी 2026 को आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एनएफडीपी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button