Uncategorized

बजट 2026-27 सर्वस्पर्शी और जनहितकारी, विकसित भारत की नींव मजबूत करेगा : दिनेश प्रताप सिंह

बजट 2026-27 सर्वस्पर्शी और जनहितकारी, विकसित भारत की नींव मजबूत करेगा : दिनेश प्रताप सिंह

 

कृषि, बागवानी, उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र को नई गति देगा केंद्रीय बजट : दिनेश प्रताप सिंह

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान:लखनऊ, उत्तर प्रदेश

दिनांक: 01 फरवरी 2026

 

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में देश की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया बजट 2026-27 सर्वस्पर्शी, समावेशी और जनहितकारी बजट है। यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा, अवस्थापना एवं व्यापार जगत को सशक्त बनाने वाला है और विकसित व सुरक्षित भारत की परिकल्पना को साकार करता है।

 

उद्यान मंत्री ने कहा कि “विकास भी और विरासत भी” के संकल्प के साथ प्रस्तुत यह बजट ‘सबका साथ–सबका विकास’ की भावना को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करता है। यह बजट विकास की मजबूत बुनियाद रखकर जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

 

उन्होंने बताया कि बजट में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट विनिर्माण योजना, वस्त्र उद्योग के लिए एकीकृत कार्यक्रम, कंटेनर निर्माण योजना तथा उच्च मूल्य एवं प्रौद्योगिकी आधारित उन्नत विनिर्माण को प्रोत्साहन देने के प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही 200 से अधिक पुराने औद्योगिक समूहों के पुनर्जीवन, सेमीकंडक्टर, जैव-परमाणु शक्ति, रेयर अर्थ परमानेंट मैगनेट तथा संरचना उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को मजबूती दी गई है।

 

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बजट में कम उपज वाले फल उद्यानों के कायाकल्प तथा अखरोट, बादाम एवं खुमानी जैसी फसलों के उच्च घनत्व बागवानी को बढ़ावा देने के प्रावधान किए गए हैं, जिससे बागवानी क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ेगी। पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधान भी दूरगामी लाभ देने वाले सिद्ध होंगे।

 

उन्होंने आगे कहा कि बजट में सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाओं के संवर्द्धन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। यह बजट ग्रामीण विकास, शहरी विकास और सामाजिक कल्याण को समर्पित है।

उद्यान मंत्री ने रायबरेली एवं उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button