इटावाउत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं

प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं

प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान: इटावा ,उत्तर प्रदेश

दिनांक : 02 फरवरी 2026

आज दिनांक 02.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उन्हें न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी महोदय ने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना इटावा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button