इटावाउत्तर प्रदेश

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, बिना नोटिस किसी का नाम नहीं कटेगा : डीएम

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, बिना नोटिस किसी का नाम नहीं कटेगा : डीएम

रिपोर्ट:  विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश

दिनांक 03 फरवरी 2026।

अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में पहले से दर्ज है और वे अपना नाम किसी अन्य स्थान पर दर्ज कराना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म-6 नहीं बल्कि फॉर्म-08 भरकर स्थानांतरण करना होगा।

उन्होंने बताया कि मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिसों की जनसुनवाई 21 जनवरी 2026 से चल रही है, वहीं आयोग के निर्देशानुसार लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित नोटिस भी जनरेट किए जाने प्रारंभ हो गए हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से इस कार्य में सहयोग प्रदान करें।

डीएम ने कहा कि मैपिंग के दौरान सॉफ्टवेयर द्वारा चिन्हित की गई त्रुटियों पर दोबारा नोटिस जारी किए जा रहे हैं और बिना नोटिस किसी भी मतदाता का नाम नहीं काटा जाएगा। मतदाता सूची में की जा रही कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप है।

बैठक में उदयभान सिंह ने सुझाव दिया कि जारी किए जा रहे सभी नोटिसों की विधिवत जांच कराई जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से महिलाओं को जागरूक करने तथा गांव-गांव कैंप लगाकर मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, उदयभान सिंह यादव (सपा), कृपा नारायण तिवारी (भाजपा), संजीव भदौरिया (भाजपा), राकेश कुमार (बसपा), सत्येंद्र राजपूत, विक्की गुप्ता (सपा प्रवक्ता), वाचस्पति द्विवेदी (कांग्रेस), इकरार अहमद (आप), मोहित जाटव (बसपा), प्रेम शंकर यादव सहित समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button