मध्य प्रदेशरीवारोजगार

जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न

जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: मऊगंज, मध्यप्रदेश

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में युवाओं के कौशल उन्नयन, रोजगार के अवसरों और शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि कौशल विकास का मुख्य उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप तैयार कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है।गत बैठक के एजेंडे पर हुई प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पिछले महीनों में पूर्ण किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्लेसमेंट की स्थिति का जायजा लिया तथा लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि आगामी माह में जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक वृहद जिला स्तरीय रोजगार मेले के आयोजन होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया जाए ताकि स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार बेहतर पैकेज और प्रोफाइल मिल सके।

कार्ययोजना का प्रशिक्षण ले रहे परीक्षार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए उन्हें औद्योगिक भ्रमण कराया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कार्ययोजना बनाई जाए जिसके तहत छात्रों को स्थानीय और निकटवर्ती उद्योगों का भ्रमण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल प्राचार्य 10वीं उत्तीर्ण छात्रों के संपर्क सूत्र कौशल विकास विभाग को उपलब्ध कराएं। ताकि वह अपनी रुचि के अनुसार तकनीकी और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का चयन कर सकें। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम छोर तक बैठे युवा तक पहुँचना चाहिए। बैठक में जिला आईटीआई प्राचार्य,और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button