Uncategorized

आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

 

खाद्यान्न गबन मामलों में सहायक गोदाम प्रबंधकों के विरुद्ध वारंट निर्गत कराने की दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करने एवं खाद्यान्न वितरण में तेजी लाने का निर्देश।

रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: सीतामढ़ी, बिहार

समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आज आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

एसएफसी (राज्य खाद्य निगम) की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए डीएम, एसएफसी को निर्देश दिया कि रीगा एवं रुन्नीसैदपुर प्रखंड में खाद्यान्न गबन के आरोपित सहायक गोदाम प्रबंधकों के विरुद्ध दर्ज नीलाम पत्रवाद में तेजी लाते हुए अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि संबंधित मामलों में वारंट निर्गत कराने की कार्रवाई शीघ्र की जाए। साथ ही अनुसंधान कार्य में तेजी लाने हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक निर्देश देने तथा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में बताया गया कि वर्तमान माह में खाद्यान्न उठाव की प्रगति 76.15 प्रतिशत है, जबकि वितरण की स्थिति 29.9 प्रतिशत है। इस पर जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वितरण प्रक्रिया में अपेक्षित तेजी लाई जाए तथा सभी पात्र लाभुकों तक समयबद्ध तरीके से खाद्यान्न पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार वंचित न रह सके।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अपात्र राशन कार्डधारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार राशन कार्ड रद्दीकरण की कार्रवाई की जाए, जिससे प्रणाली की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बनी रहे।

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी ,जिला जन संपर्क पदाधिकारी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button