प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने विकास कार्यों और हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की 

कलेक्टर ने विकास कार्यों और हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की 

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:मऊगंज मध्य प्रदेश

मऊगंज 15 फरवरी 2026. कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने गूगल मीट के माध्यम से जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिले के विकास कार्यों और हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने लोक सेवा गारंटी, ई आफिस, आईजीओटी, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना, सीएम हेल्पलाइन, पीएम आवास योजना ग्रामीण और राजस्व प्रकरणों के निराकरण सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की सौ दिन से अधिक समय से के लंबित और नॉन अटेंडेड शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने, निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा कराने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल पर सभी प्रगति रिपोर्ट को तत्काल अपडेट करना सुनिश्चित करें ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो। मुख्य सचिव की कॉन्फ्रेंस के लिए अपनी विभागीय रिपोर्ट और उपलब्धियों का डेटा तैयार रखें। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें ताकि जिला मऊगंज की रैंकिंग प्रदेश में बेहतर बनी रहे। राजस्व और भू-अभिलेखों के लंबित मामलों पर विशेष ध्यान दें। तीन माह से अधिक समय से लंबित सीमांकन, नामांतरण और बँटवारा के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पोर्टल में दर्ज कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी ई आफिस के माध्यम से फाइलों का मूवमेंट सुनिश्चित करें। अभी जिन अधिकारियों की ई आफिस में आईडी नहीं बनी है वे तत्काल आईडी बनाकर फाइलों का आदान-प्रदान करें। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने स्कूलों और अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही जल जीवन मिशन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जांची जाए और यह सुनिश्चित करें कि नल-जल योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचे।

 

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के साथ-साथ कुटीर एवं ग्रामोद्योग के भी लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना योजना के अंतर्गत कारीगरों को मिलने वाले ऋण और उनकी स्वीकृति की प्रक्रिया के संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी बाधा के लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि जिले में एक जिला एक उत्पाद के तहत टमाटर को शामिल किया गया है। इसकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। जिला स्तरीय कौशल विकास समिति और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने पर बल दिया गया। जिला स्तरीय समन्वय समिति और समीक्षा समिति के माध्यम से बैंकों और सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बैठाएं जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हो। बैठक में ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति’ और ‘जिला व्यापार सुधार कार्य योजना’ की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना, राजस्व स्रोत बढ़ाने, एकल नलजल योजना, धरती आबा तथा लखपति दीदी योजना की समीक्षा की। गूगल मीट से आयोजित समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button