इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

महोवा में टेस्टिंग के एक दिन बाद ही फट गई पानी की टंकी, जल जीवन मिशन के कार्यों पर उठे सवाल

महोवा में टेस्टिंग के एक दिन बाद ही फट गई पानी की टंकी, जल जीवन मिशन के कार्यों पर उठे सवाल

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:  जैतपुर इटावा उत्तर प्रदेश

ब्लॉक जैतपुर क्षेत्र के ग्राम नगला डांडा में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन की ‘हर घर नल से जल’ योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। योजना के तहत निर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के महज एक दिन बाद ही फट गई, जिससे हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया। इस घटना के बाद टंकी निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात 13 फरवरी को पाइपलाइन के माध्यम से टंकी में पानी भरकर उसकी टेस्टिंग की गई थी, ताकि घर-घर जल आपूर्ति शुरू की जा सके। लेकिन टेस्टिंग के अगले ही दिन 14 फरवरी को दोपहर लगभग तीन बजे टंकी अचानक फट गई, जिससे उसमें भरा पानी तेजी से बाहर निकलने लगा और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान गायत्री ने टंकी फटने की शिकायत संबंधित विभागीय अधिकारियों से की है। उनका आरोप है कि टंकी निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है तथा सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि यदि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना में इस प्रकार की लापरवाही बरती जाएगी, तो ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों व निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि टंकी फटने के पीछे तकनीकी खामी थी या निर्माण कार्य में किसी प्रकार की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button