पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर औंध रोड क्षेत्र में महापालिका की संयुक्त विशेष अभियान

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर औंध रोड क्षेत्र में महापालिका की संयुक्त विशेष अभियान

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे : पुणे महानगरपालिका के औंध रोड कार्यालय की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र में स्वच्छता एवं निरीक्षण हेतु विशेष संयुक्त अभियान (ड्राइव) चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ वार्ड अधिकारी नायकर तथा स्वास्थ्य, अतिक्रमण, विद्युत, उद्यान एवं ड्रेनेज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

यह निरीक्षण डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक से राजर्षि शाहू महाराज चौक तक के मार्ग पर किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण की स्थिति, विद्युत सुविधाएं, हरित क्षेत्र एवं ड्रेनेज सिस्टम का गहन आकलन किया गया।

इस अवसर पर उपमहापौर परशुराम वाडेकर के साथ नगरसेवक सनी निम्हन, नगरसेविका सपना छाजेड, भक्ति गायकवाड तथा आनंद छाजेड, अमित मुरकुटे, अविनाश कदम सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने निर्देश दिए कि इसी प्रकार का अभियान प्रत्येक दो महीने में एक बार शहर के सभी प्रभागों की झुग्गी बस्तियों एवं प्रमुख मार्गों पर चलाया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सतत अभियान से नागरिकों की दैनिक समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button