पूणेमहाराष्ट्रशिक्षा

कोल्हापुर में आयोजित राज्यस्तरीय नौकरी महामेले में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से सहभागिता का बार्टी का आह्वान

कोल्हापुर में आयोजित राज्यस्तरीय नौकरी महामेले में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से सहभागिता का बार्टी का आह्वान

रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (बार्टी) की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों से 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय नौकरी महामेले में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।

यह राज्यस्तरीय नौकरी महामेला शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का संयुक्त रूप से संचालन शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर एवं डॉ. ज्ञानेश्वर मुळे फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। 22 फरवरी को प्रातः 11 बजे इस महामेले का उद्घाटन होगा।

इस महामेले में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्लेसमेंट एजेंसियां भाग लेंगी। साथ ही महाराष्ट्र के युवक-युवतियों तथा विभिन्न शासकीय शैक्षणिक एवं औद्योगिक संस्थानों को एक साझा मंच प्रदान कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कौशल आधारित रोजगार मार्गदर्शन एवं युवाओं को सशक्त बनाना इस महामेले का मुख्य उद्देश्य है।

महामेले में बार्टी की ओर से एक जानकारीपरक स्टॉल भी लगाया जाएगा, जिसमें संस्था की विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बार्टी द्वारा संचालित ओवरसीज अर्थात विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

बार्टी के महासंचालक सुनील वारे, निबंधक विशाल लोंढे, विस्तार एवं सेवा विभाग के प्रमुख डॉ. बबन जोगदंड तथा कौशल विभाग के प्रमुख अनिल कारंडे ने बार्टी के विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त एवं अन्य अनुसूचित जाति के युवक-युवतियों से इस राज्यस्तरीय नौकरी महामेले में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button