वनाधिकार समिति की बैठक आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . वन मित्र पोर्टल पर उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा निराकृत किए गए प्रकरणों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक 17 फरवरी को दोपहर 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित की गई है। जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग ने संबंधितों से बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया है।
