
ब्रह्माकुमारीज़ में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे : महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से रायकर फ़ार्म हाउस, बाणेर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ *तृप्ति देसाई के करकमलों से हुआ।
इस अवसर पर निदेशक व नृत्यांगना वैशाली जाधव, संजय कृष्णा रायकर, घनश्याम रायकर, ब्रह्माकुमारीज़ बाणेर शाखा की संचालिका डॉ. त्रिवेणी दीदी, सकालनगर की संचालिका बी.के. गीता दीदी सहित ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्य तथा स्वास्थ्य शिविर के चिकित्सक उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर का लाभ सैकड़ों नागरिकों ने लिया। इस दौरान 48 नागरिकों ने रक्तदान किया। शिविर में विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही डॉ. मंगेश (नाड़ी चिकित्सक) द्वारा मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किया गया।
–

