प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

जिलाधिकारी रिची पांडे के निर्देश पर 51 पंचायतों में योजनाओं की जांच अभियान शुरू

जिलाधिकारी रिची पांडे के निर्देश पर 51 पंचायतों में योजनाओं की जांच अभियान शुरू

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

 

सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने, उनके सतत अनुश्रवण,राज्य में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री रिची पांडे के निर्देश के आलोक में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों के 51 पंचायतों में पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच की गई। उक्त जांच जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। उक्त जांच में मुख्य रूप से पंचायतों में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य ,किए गए अधिप्राप्ति की मात्रा, किसानों की संख्या जिनसे अधिप्राप्तिकी गई ,आपूर्ति किए गए सीएमआर की मात्रा के साथ पंचायत में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट की अद्यतन स्थिति ,पोल का जियो टैग फोटो ,पोल पर एजेंसी का व्हाट्सएप नंबर अंकित है अथवा नहीं ,क्या सोलर प्लेट साउथ फेसिंग है अथवा नहीं, क्या सोलर प्लेट पर धूल ,पत्ता का परत पत्ता जमा है इत्यादि बिंदुओं पर जांच की गई। निर्देशानुसार निरीक्षण प्रतिवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।तत्पश्चात तीन दिन के अंदर प्रतिवेदन जिलाधिकारी क उपलब्ध कराया जाएगा।प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button