इटावा पुलिस द्वारा 19 फरवरी को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: जनपद इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा पुलिस द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2026 को दोपहर 01:00 बजे सुदिति ग्लोबल अकादमी के मल्टीपरपज हॉल में “Cyber Security Awareness Workshop” का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला का उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।
कार्यक्रम में माननीय राजीव कृष्णा (पुलिस महानिदेशक, उ.प्र.) का वर्चुअल संबोधन प्रस्तावित है। साथ ही आलोक सिंह (एडीजी, कानपुर जोन), हरिशचन्द्र (डीआईजी, कानपुर परिक्षेत्र) एवं जिलाधिकारी इटावा सहित अन्य प्रशासनिक व न्यायिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यशाला में डॉ. रक्षित टंडन द्वारा साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर गर्ल्स कॉलेज की छात्राएँ, अधिवक्तागण, शिक्षकगण, चिकित्सकगण, पूर्व सैनिक एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिक प्रतिभाग करेंगे। सभी पत्रकार बंधुओं से समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।



