पूणेआर्थिकमहाराष्ट्र

मेधा कुलकर्णी ने जगदाळे परिवार के साथ एकनाथ शिंदे व चंद्रशेखर बावनकुळे से की मुलाकात

मेधा कुलकर्णी ने जगदाळे परिवार के साथ एकनाथ शिंदे व चंद्रशेखर बावनकुळे से की मुलाकात

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

पुणे: पहलगाम आतंकी हमले में प्रभावित जगदाळे परिवार की प्रगति जगदाळे एवं उनकी पुत्री आसावरी जगदाळे के साथ राज्यसभा सांसद प्रो. डॉ. मेधा कुलकर्णी ने मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे से मुलाकात की।

इस दौरान आसावरी जगदाळे को शासकीय सेवा में शामिल किए जाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों मंत्रियों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव श्रीकर परदेशी एवं गृहनिर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीमकुमार गुप्ता से दूरभाष पर चर्चा की। साथ ही पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवलकिशोर राम को शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

मेधा कुलकर्णी ने कहा कि पहलगाम में स्वर्गीय संतोष जगदाळे पर हुआ हमला अत्यंत दुखद घटना थी। इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा आसावरी को शासकीय सेवा में अवसर देने का आश्वासन दिया गया था। आश्वासन के दस माह बाद इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा गया तथा गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर निवेदन भी प्रस्तुत किया गया था।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार द्वारा प्रगति एवं आसावरी जगदाळे को दिया गया आश्वासन शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। आसावरी उच्च शिक्षित हैं तथा एमबीए की डिग्री धारक हैं, इसलिए उन्हें महानगरपालिका में प्रशासनिक पद अथवा वर्ग-2 श्रेणी की नौकरी प्रदान किए जाने हेतु प्रयास किए जा रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button