प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनगणना समयबद्ध और सटीकता से करें – कलेक्टर

अच्छी टीम और अच्छा प्रशिक्षण जनगणना को सरल बनाएगा - कलेक्टर

जनगणना समयबद्ध और सटीकता से करें – कलेक्टर

अच्छी टीम और अच्छा प्रशिक्षण जनगणना को सरल बनाएगा – कलेक्टर

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में ग्रामीण क्षेत्र के जनगणना चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना और इस वर्ष होने वाली जनगणना में कई अंतर हैं। इस बार पूरी जानकारी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जानी है। इससे जनगणना की मॉनीटरिंग आसान हो गई है। सभी चार्ज अधिकारी जनगणना कार्य के लिए अच्छे प्रगणक तैनात कर उन्हें प्रशिक्षित करें। अच्छी टीम और अच्छा प्रशिक्षण जनगणना को सरल बनाएगा। इस जनगणना में डाटा प्रतिदिन प्राप्त और अपडेट होगा। सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ, जनपद सीईओ तथा अन्य अधिकारियों को तत्परता से डाटा दर्ज कराना होगा। जनगणना का कार्य समयबद्ध ढंग और सटीकता से करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिन चार्ज अधिकारियों ने 2011 में कार्य किया है वे अपने अनुभव के आधार पर आउटलाइन बना लें। शासन के निर्देशों के अनुरूप तय समय सीमा में ही जनगणना का कार्य पूरा कराएं। वास्तविक जनगणना शुरू होने से पहले उसकी तैयारी ठीक से कर लें। जनगणना का प्रथम फेज एक मई से तथा दूसरा फेज मार्च 2027 में होगा। जनगणना में आमजनता को स्वयं पंजीयन करके जानकारी भरने की सुविधा दी गई है। जनगणना के समय हर परिवार और व्यक्ति का सही-सही डाटा ऐप में दर्ज कराएं। जनगणना से प्राप्त जानकारी पर ही सभी विकास योजनाओं का निर्माण होता है। प्रशिक्षण में डिप्टी कलेक्टर तथा नोडल अधिकारी आरके सिन्हा ने जनगणना से जुड़े प्रमुख बिन्दुओं की जानकारी दी। जनगणना निदेशालय से नियुक्त मुख्य प्रशिक्षक नागेश पाठक तथा शशिकांत शुक्ला ने ऐप के माध्यम से जनगणना की पूरी प्रक्रिया की बिन्दुवार जानकारी दी। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम त्योंथर पीएस त्रिपाठी, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह, एसडीएम जवा पीयूष भट्ट, सभी तहसीलदार, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button