अपराधमध्य प्रदेशरीवा

फरार दो अपराधियों पर ईनाम घोषित

फरार दो अपराधियों पर ईनाम घोषित

रिपोर्ट : विशाल समाचार संवाददाता

स्थान :मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी ने दो फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए के ईनाम की घोषण की है। पुलिस अधीक्षक ने थाना लौर में दर्ज आपराधिक प्रकरण में न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध पाए जाने के बाद फरार अपराधियों राजू उर्फ नृपेन्द्र सिंह परिहार तथा इंद्रपाल सिंह दोनों निवासी ग्राम खुझवा पर ईनाम की घोषणा की है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी अथवा गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को ईनाम की राशि दी जाएगी। ईनाम की घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button