
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान :इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी एरर वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर उनकी सुनवाई के कार्य की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जसवंतनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलैयापुर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एईआरओ को निर्देशित किया कि संबंधित मतदाताओं की सुनवाई निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित की जाए, जिससे पुनरीक्षण कार्य पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि आयोजित कैंपों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं एवं त्रुटियों का समय रहते निराकरण कराएं।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जसवंतनगर कुमार सत्यम जीत सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

