सामान्य सभा की बैठक आज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल की अध्यक्षता में 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई है। बैठक में मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना, पीएचजीएसवाई-4 बैच-2 की प्राथमिक सूची, लोक निर्माण विभाग द्वारा गत 3 वर्षों में स्वीकृत व प्रगतिरत कार्यों एवं मऊगंज जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल आपूर्ति व उपलब्धता पर चर्चा की जायेगी।


