कलेक्टर ने तीन अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती अंजना सिंह को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में लक्ष्य के विरूद्ध अत्यन्त कम उपलब्धि पर नोटिस जारी किया है। इसी प्रकार जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग के.के. पाण्डेय को ट्टयामामा आर्थिक कल्याण योजना एवं भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में अत्यन्त कम प्रगति होने तथा सहायक संचालक उद्यानिकी बीएस सेंगर को प्रधानमंत्री सूक्ष्म लघु खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में कम उपलब्धि पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को तीन दिवस में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।


