प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कुशहा गांव में जल अर्पण महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

कुशहा गांव में जल अर्पण महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट:  विशाल समाचार

स्थान : मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज. मऊगंज जिले के नईगढ़ी विकासखण्ड अन्तर्गत कुशहा गांव में जल अर्पण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकल ग्राम योजना के तहत अब हर घर को नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी संकल्पना है कि गांव के लोगों को पीने का शुद्ध जल मिले। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती ममता तिवारी, जनपद सदस्य प्रतिमा साकेत, सरपंच अली अहमद सिद्दीकी, कार्यपालन यंत्री संजय पाण्डेय सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button