प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

फरार तीन अपराधियों पर ईनाम घोषित

फरार तीन अपराधियों पर ईनाम घोषित

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान :मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज  पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी ने तीन फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषण की है। पुलिस अधीक्षक ने थाना मऊगंज में दर्ज प्रकरण में फरार अपराधी सौरभ गुप्ता निवासी सीतापुर तथा नईगढ़ी थाना में दर्ज प्रकरण में सैफ खान निवासी लालगंज के पतासाजी/गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपये तथा शाहपुर थाना में दर्ज प्रकरण में अपह्मता/गुमशुदा पर 2 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी अथवा गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को ईनाम की राशि दी जाएगी। ईनाम की घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button