इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

“वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण”

✍️रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: इटावा, उत्तर प्रदेश

 

जनपद इटावा |वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। परेड में पुलिस बल के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए दौड़ करवाई गई और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल करवाई गई।

इस अवसर पर पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी शामिल हुए और विभिन्न शारीरिक व्यायामों में भाग लिया।

तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण किया गया, जिसमें दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट ऐड किट और अन्य जरूरी उपकरणों की जांच की गई। उन्होंने उपकरणों की नियमित देखभाल, साफ-सफाई और कुशल संचालन के निर्देश दिए।

इस क्रम में आरटीसी कार्यालय, आरटीसी बैरक और मेस का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई, गुणवत्ता और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

परेड के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टर और अभिलेखों की जाँच की तथा पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button