पूणेमनोरंजनमहाराष्ट्र

ट्रायंगल” – मराठी का पहला स्पाय थ्रिलर फिल्म

ट्रायंगल” – मराठी का पहला स्पाय थ्रिलर फिल्म

जल्द ही बड़े पर्दे पर प्रेक्षकों से होगी मुलाकात

आजकल हिंदी और दाक्षिणात्य फिल्मों में स्पाय थ्रिलर फिल्में कई बन चुकी हैं, लेकिन मराठी सिनेमा में इस शैली की कमी थी। इसे अब पूरा करने जा रही है मराठी फिल्म “ट्रायंगल”, जो मराठी सिनेमा की पहली स्पाय थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म के जरिए नए अभिनेता अर्जुन करे अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे। यह फिल्म देशभक्ति, निष्ठा और साहस की अनोखी कहानी प्रस्तुत करती है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर लॉन्च किया गया है।

वैष्णवी फिल्म्स के बैनर तले बनी “ट्रायंगल” का निर्माण विकी सूर्यवंशी और सुखदेव आढाव ने किया है, जबकि लेखन और निर्देशन विकी सूर्यवंशी ने संभाला है। फिल्म में राजनीतिक और गुप्तचर दुनिया की जटिलताओं को दर्शाया गया है। कहानी की शुरुआत तब होती है जब विदेशी संस्थाएं भारत की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इंडियन ओशन सिक्युरिटी सिस्टम दस्तावेज़ों की चोरी का प्रयास करती हैं और उसके बाद एक अंतरराष्ट्रीय खेल शुरू होता है। फिल्म की तेज गति वाली कहानी और शानदार एक्शन सीक्वेंस इसे और आकर्षक बनाते हैं। तकनीकी तौर पर भी यह फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है।

फिल्म में अर्जुन करे, पूनम कापसे, आरती पुरी, ऋत्विक रास्ते, अलोक बसके, शरद लाडगे, भक्ती साधू जैसी दमदार स्टार कास्ट है। कुणाल कांबळे फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं। कहानी का अंतरराष्ट्रीय स्तर का परिदृश्य मुंबई, गोवा सहित कई स्थानों पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में स्पाय थ्रिलर प्रेमियों के लिए रोमांचक और मनोरंजक अनुभव सुनिश्चित है।

“ट्रायंगल” मराठी फिल्मों की सीमाओं को तोड़ते हुए इस शैली में नया मुकाम स्थापित करेगी। देशभक्ति, निष्ठा और साहस की यह अनोखी कहानी बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों को तैयार रहना होगा। जल्द ही फिल्म की रिलीज़ तारीख की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button