
जयपुर में वायुसेना का एयर शो आज, शहरवासियों को पायलट का मैसेज- आसमान में मुझे ढूंढ कर दिखाओ
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान: जयपुर राजस्थान
Jaipur Air Show: राजधानी जयपुर में आज भारतीय वायु सेना के द्वारा एक भव्य एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा. जयपुरवासी वायुसेना के गौरव और कौशल को करीब से देख सकेंगे. इस एयर शो में वायु सेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिसप्ले टीम का प्रदर्शन होगा. कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. इस दौरान जलमहल की भव्य विरासत और ऐतिहासिकता के साथ भारतीय वायुसेना का गौरव पूरा देश देखेगा.
5 मीटर से भी कम दूरी पर 9 फाइटर जेट भरेंगे उड़ान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी समेत कई नेता और अधिकारी शामिल होंगे. सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है जिसमें 9 फाइटर जेट एक साथ 5 मीटर से भी कम दूरी पर उड़ान भरते हैं. टीम हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स के साथ करीब 18 फॉर्मेशन बनाएगी और पायलट्स के बेहतर समन्वय व एकाग्रता का बेजोड़ नमूना पेश करेगी.


