
चेलाराम डायबेटिस इन्स्टिट्युट की ओर से 10 वे आंतरराष्ट्रीय मधुमेह परिषद का पुणे में आयोजन
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे, महाराष्ट्र
पुणे, : चेलाराम डायबेटिस इन्स्टिट्युट की ओर से पुणे के जे.डब्ल्यू.मॅरिएट में 13 से 15 मार्च 2026 दौरान10 वे आंतरराष्ट्रीय मधुमेह परिषद – 2026 (इंटरनॅशनल डायबेटिस समिट) का आयोजन किया गया है. मधुमेह और उससे निर्माण होनेवाली जोखिम और जटिलता का सामना करने के लिए उचित उपायों की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से इस परिषद का आयोजन किया गया है. इस परिषद का उद्घाटन महाराष्ट्र वैद्यकीय परिषद,मुंबई के प्रशासक व केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय सीकल सेल निर्मूलन अभियान के सदस्य व थॅलेसेमिया ॲन्ड सीकल सेल सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ.विंकी रूघवानी के हाथों से किया जायेगा.
इस परिषद में मधुमेह की जटिलताओं का व्यवस्थापन,किफायती दरों पर मधुमेह उपचार, नया संशोधन और मधुमेह व्यवस्थापन में तंत्रज्ञान की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी. इस परिषद में कृत्रिम बुध्दिमत्ता व मधुमेह, और मधुमेह व्यवस्थापन में फॅटी लिव्हर जैसे विषयों पर कार्यशाला और एंडोक्रोनोलॉजी व महिला स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी परिसंवाद आयोजित किया जायेगा.
अमेरिका के मेयो क्लिनिक, यूके के किंग्स कॉलेज,इम्पिरियल कॉलेज, युनिव्हर्सिटी ऑफ सफोक, युनिव्हर्सिटी ऑफ लेस्टर और युनिव्हर्सिटी ऑफ एडिनबरो, स्वीडन का कॅरोलिन्स्का इन्स्टिट्युट,ऑस्ट्रिया की मेडिकल युनिव्हर्सिटी ऑफ ग्राझ,सिंगापूर नॅशनल युनिव्हर्सिटी और इटली की युनिव्हर्सिटी ऑफ पाडुआ के आंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ,साथ ही 70 से अधिक प्रतिष्ठित भारतीय विशेषज्ञ इस परिषद में संवाद करेंगे और 2,000 से अधिक प्रतिनिधि इसमें उपस्थित रहेंगे.
चेलाराम फाउंडेशन डायबेटिस रिसर्च अवॉर्ड्स – 2026 : इस परिषद में मूलभूत संशोधन तथा क्लिनिकल संशोधन इस प्रत्येक श्रेणी में क्रमशः रु. 2 लाख और रु.1 लाख पुरस्कार राशी जीतने के लिए 75 से अधिक युवा शोधकर्ता अपने प्रबंध प्रस्तुत करेंगे. चेलाराम डायबेटिस इन्स्टिट्युट और ब्लू सर्कल फाऊंडेशन की ओर से रविवार 15 मार्च 2026 को आयोजित “रन फॉर डायबेटिस” – 3 किमी और 5 किमी मॅरेथॉन में टाईप 1 मधुमेह से ग्रस्त बच्चों सहित 500 स्पर्धक भाग लेंगे.
स्वीडन के कॅरोलिंस्का इन्स्टिट्युट के प्रोफेसर तथा मॉलेक्युलर मेडिसिन सेंटर में डायबिटीज इम्यूनोलॉजी विषय के संशोधन समूह के प्रमुख डॉ.करानी बी.संजीवी को जीवन गौरव पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
10 वे आंतरराष्ट्रीय मधुमेह परिषद – 2026 के आश्रयदाता और चेलाराम डायबेटिस इन्स्टिट्युट के अध्यक्ष श्री. लाल चेलाराम ने कहा की,चेलाराम डायबेटिस इन्स्टिट्यूट यह संस्था मधुमेह का उपचार, संशोधन, शिक्षा और जागरूकता इन सभी उपक्रमो से मधुमेह का सामना करने में सबसे आगे रही है.
चेलाराम डायबेटिस इन्स्टिट्युट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. उन्नीकृष्णन ए.जी. ने कहा की, 10 वे आंतरराष्ट्रीय मधुमेह परिषद – २०२६ में अंतरराष्ट्रीय मधुमेह परिषद – 2026 में प्रख्यात मधुमेह विशेषज्ञ मधुमेह उपचार पद्धतियों पर मार्गदर्शन करेंगे. इस परिषद के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों के मधुमेह व्यवस्थापन में सुधार लाने में सहायता मिलेगी.
चेलाराम डायबेटिस इन्स्टिट्युट के मुख्य वैद्यकीय संचालक व विंग कमांडर (डॉ.) हर्षल मोरे (निवृत्त) ने कहा की,चेलाराम डायबिटीज इन्स्टिट्युट में एक ही छत के नीचे आधुनिक सेवा-सुविधाएँ उपलब्ध हैं, और मधुमेह तथा उससे निर्माण होने वाली जटिलताओं से निपटने में यह संस्था अग्रणी रही है.
10 वीं आंतरराष्ट्रीय मधुमेह परिषद – 2026 का उद्देश्य देश में स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत लोगों को मधुमेह और उसकी जटिलताओं के बारे में सर्वसमावेशक ज्ञान प्रदान करना है.


