इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

महिला सशक्तिकरण अभियान उज्ज्वला से बना उर्जावान

महिला सशक्तिकरण अभियान उज्ज्वला से बना उर्जावान

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा – होली के शुभअवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया एवं लाईव प्रसारण देखा गया।

जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि सरकार द्वारा सभी को होली के त्यौहार पर मुफ्त सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 161000 उज्जवला कनेक्शन हैं, जिसमें से 121000 लाभार्थियों द्वारा के0वाई0सी0 करा ली गई है, जिन्होंने के0वाई0सी0 करा ली है उन्हीं को मुफ्त सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थी महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एक भरा सिलेंडर, चूल्हा, पाइप व रेगुलेटर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो सिलेंडर प्रत्येक वर्ष होली व दीवाली के त्यौहार पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उपहार के रूप में दिए जाते है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ जनपद के पात्र लाभार्थियों को अवश्य मिलें।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा महिला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर एवं चेक वितरण की गई।

उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सचिन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, नोडल अधिकारी अनुराग सिंह, ए0आर0ओ0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव, प्रभारी पूर्ति निरीक्षक आरफा खानुम सहित उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button