पूणेमनोरंजनमहाराष्ट्र

पुणे में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह

पुणे में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: पुणे, महाराष्ट्र

दिनांक: 1 मार्च 2026

पुणे में 8 मार्च 2026 (रविवार) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगोत्सव होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम समाज की एकता, नारी सम्मान एवं सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी ई-लर्निंग स्कूल, शिवदर्शन, पर्वती (स्वारगेट मेट्रो स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूरी) पर किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 4:00 बजे से होगी।

समारोह में दीप प्रज्वलन, मुख्य अतिथि का प्रेरणादायी संबोधन, सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति, संस्था के कार्यों की जानकारी, वैवाहिक परिचय सम्मेलन (वर-वधू मिलन) तथा सदस्यों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के लिए स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।

संस्था पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button