इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

होली-रमज़ान से पूर्व इटावा में फ्लैग मार्च

होली-रमज़ान से पूर्व इटावा में फ्लैग मार्च

डीएम व एसएसपी ने भरथना-जसवंतनगर में संभाली कमान, शांति व्यवस्था का दिया भरोसा

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, :होली एवं रमज़ान सहित आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद इटावा में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से थाना भरथना एवं थाना जसवंतनगर क्षेत्रांतर्गत भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों, असामाजिक तत्वों तथा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयूषी सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना, थानाध्यक्ष जसवंतनगर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

इटावा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button