
रिजर्व पुलिस लाइन में होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ दी होली की शुभकामनाएँ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, रिजर्व पुलिस लाइन इटावा परिसर में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव के साथ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री आयुषी तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रामगोपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को होली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।



