10 मार्च को होगी ‘जनपद सिंचाई बंधु’ की बैठक
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा: सिंचाई विभाग द्वारा मार्च माह की “जनपद सिंचाई बंधु” बैठक 10 मार्च (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित की जाएगी।
अधिशासी अभियंता, इटावा प्रखंड (सिंचाई) ने बताया कि शासनादेश संख्या-126 दिनांक 21 जून 2017 के तहत यह बैठक इटावा प्रखंड परिसर स्थित नवीन प्रशासनिक भवन के मीटिंग हॉल में किसानों की उपस्थिति में आयोजित होगी।
बैठक की अध्यक्षता शासन द्वारा मनोनीत उपाध्यक्ष Ashok Dixit करेंगे। बैठक में सिंचाई से जुड़ी समस्याओं और किसानों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
