प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कोल भवन में लगेगा कारीगर मेला 

कोल भवन में लगेगा कारीगर मेला   

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

 

रीवा . सामुदायिक कोल भवन चिरहुला कालोनी रीवा में 11 मार्च को सुबह 11 बजे से कारीगर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन जनजातीय कार्य विभाग तथा ट्राईफेड द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में जिला संयोजक केके पाण्डेय ने बताया कि मध्यप्रदेश आदिवासी कारीगर मेले में प्रत्येक जनजातीय वर्ग का कारीगर भाग ले सकता है। जनजातीयों के लिए कार्य करने वाले स्वसहायता समूह तथा ऐसे अशासकीय संगठन जिनके 70 प्रतिशत सदस्य जनजाति वर्ग के हों वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। सम्मेलन में पंजीयन कराने के लिए जाति प्रमाण प्रत्र आधार कार्ड और बैंक पासबुक की प्रति प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। सभी प्रतिभागी जनजातीय कारीगरों के ठहरने तथा कार्यक्रम स्थल तक लाने और ले जाने के लिए यात्रा व्यय पूर्ति ट्राईफेड द्वारा की जाएगी। आदिवासी कारीगरों द्वारा उत्पादित विभिन्न वस्तुओं के विपणन की भी व्यवस्था की जाएगी। जिला संयोजक ने जिला प्रबंधक आजीविका मिशन, जिला प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग तथा जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग मऊगंज से उनकी संस्था से जुड़े जनजातीय कारीगरों को कारीगर मेले में शिरकत कराने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button