उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: एसएसपी इटावा ने महिला शिक्षिकाओं, समाजसेवी और पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: एसएसपी इटावा ने महिला शिक्षिकाओं, समाजसेवी और पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा के रिजर्व पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की। “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” की भावना को साकार करते हुए इस अवसर पर महिला शिक्षिकाओं, प्राचार्यों, समाजसेवी महिलाओं और पुलिस विभाग की महिला अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को उनके समाज में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और भेंट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एसएसपी इटावा ने कहा कि जब हम एक महिला को शिक्षित और सशक्त बनाते हैं तो हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को सशक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिवस नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री आयुषी सिंह सहित पुलिस विभाग की अन्य महिला अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों की अध्यापिकायें और समाजसेवी महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी को उनके योगदान के लिए सम्मानित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button