
संविधान ही महिलाओं का सच्चा आधार: डॉ. हुलगेश चलवादी
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान :पुणे, महाराष्ट्र
दिनांक: 8 मार्च 2026:
जागतिक महिला दिवस के अवसर पर चलवादी शिक्षा संस्थान की ओर से महिलाओं का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहुजन नेता और पूर्व नगरसेवक डॉ. हुलगेश चलवादी, एड. रेणुकाताई चलवादी-शिर्के और स्वप्नील शिर्के की प्रमुख उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्थान की महिला शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और समाज सेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं को भारतीय संविधान की प्रत देकर उनका गौरव बढ़ाया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उपस्थित महिलाओं द्वारा पहना गया भगवा फेटा था, जिसने समारोह में उत्साह और अस्मिता की अलग पहचान दी। कार्यक्रम में सत्कारमुर्ती प्राचार्य स्मिता लोंढे, व्यवस्थापक सायली शिंदे, उपप्राचार्य बिना कदम, जयश्री कदम, ज्योती सचदेवा, अश्विनी मोहिते सहित अन्य शिक्षक और महिला कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्नेहभोजन के साथ हुआ।

डॉ. हुलगेश चलवादी ने कहा कि भारतीय संविधान ने महिलाओं को स्वतंत्र जीवन और समाज में समान अधिकार प्राप्त करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा, “महिलाओं को केवल परिवार तक सीमित नहीं रहकर, संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों का उपयोग कर अपना विकास करना चाहिए। सावित्रीमाई, जिजाऊ और रमाई जैसी प्रेरणादायक महिलाओं ने समाज में महिलाओं को सही दिशा दिखाई है।”
एड. रेणुकाताई चलवादी-शिर्के ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण और कर्तृत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आज की महिला पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। संविधान और कानून महिलाओं के रक्षक हैं। मातृशक्ति को अपने कर्तृत्व पर भरोसा रखते हुए हर अवसर का लाभ उठाना चाहिए। परिवार के सहयोग से महिलाएं अपने विकास और प्रगति का मार्ग सरल बना सकती हैं।”
कार्यक्रम में चलवादी परिवार की सबसे छोटी सदस्य ‘छकुली’ को भी महिला दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया और शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान की जानकारी भी साझा की गई।

समारोह का उद्देश्य समाज में महिला शिक्षा, खेल-कूद और सामाजिक योगदान को बढ़ावा देना और नवोदित प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।


