कलेक्टर आज करेंगी टीएल पत्रों की समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल 9 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में टीएल पत्रों के निराकरण की समीक्षा करेंगी। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण की भी विभागवार समीक्षा की जायेगी। बैठक में पेयजल व्यवस्था, समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन की तैयारियों, ई-आफिस व्यवस्था तथा एचपीबी टीकाकरण की समीक्षा की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।


