
उप मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली निशानेबाज को किया सम्मानित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा .उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ढेकहा निवासी प्रतिभाशाली युवा निशानेबाज यश पाण्डेय को सम्मानित किया। यश पाण्डेय ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एसियान राइफल पिस्टल चैम्पियनशिप में 10 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है उप मुख्यमंत्री ने यश पाण्डेय को देश प्रदेश और विन्ध्य क्षेत्र का नाम रोशन पर बधाई दी तथा उनके भविष्य की कामना की। यश पाण्डेय ग्राम पंचायत दादर के सरपंच श्री अनुरूद्ध प्रसाद पाण्डेय के पौत्र हैं।



