प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

रिपोर्ट : कुणाल किशोर

स्थान:सीतामढ़ी,बिहार

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से वाहन जांच की जा रही है, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

सीतामढ़ी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button