
जसवंतनगर सीएचसी में ‘पंचनद कैंटीन’ का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ‘पंचनद कैंटीन’ का उद्घाटन सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में किया गया। कैंटीन का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर के अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह, खंड विकास अधिकारी जसवंतनगर मनोज कुमार तथा उपायुक्त (स्वरोजगार) विनय कुमार भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम द्विवेदी ने कैंटीन का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कैंटीन संचालिका श्रीमती रजनी को सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पहल से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के इस प्रयास से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधक सूर्य नारायण पांडेय, ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रवीण कुमार, रीनू, ज्योति तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित



