इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

इटावा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा  अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने के लिये समस्त मतदेय स्थलों पर नियुक्त बी०एल०ओ० (BLOs) का सहयोग मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बी०एल०ए० (BLA) के द्वारा किया जायेगा जिससे कोई भी पात्र व्यक्त्ति मतदाता बनने से न छूटे। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में विद्यमान है अगर वह अपना नाम कही दूसरी जगह दर्ज कराना चाहते है तो वह फार्म-8 भरकर उसे स्थानान्तरण करायेंगे न कि फार्म-6 भरेंगे साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद में नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किये जा रहे है जिनकी सुनवाई दिनांक 21 जनवरी, 2026 से चल रही है तथा Logical Discrepancy की भी नोटिस आयोग के निर्देशानुसार जनरेट किया जाना प्रारम्भ कर दिया गया है आपसे अनुरोध है कि अपने-अपने बूथ लेवल एजेण्ट के माध्यम से इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करे। उन्होंने बताया कि Logical Discrepancy के कारण नो मैपिंग में प्रदर्शित मतदाताओं की सूची बूथ लेवल अधिकारी के पास देखने हेतु उपलब्ध है तथा जनसारण को देखे जाने हेतु पंचायत भवनों / मतदान केन्द्रों तथा वार्डों में प्रदर्शित की गयी है जिसमें Logical Discrepancy का कारण भी अंकित किया गया है। उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के दौरान दिनांक 23.02.2026 से 09.03.2026 तक की अवधि में निस्तारण किये गये फार्मों की सूची प्रारूप-9, 10, 11, 11A एवं 11B की सूची को जिला निर्वाचन कार्यालय, इटावा से प्राप्त करले।

अतः उन्होंने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर होने वाले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने एवं जिन मतदाताओं की मैपिंग नही हुयी है वह नोटिस फेस में अपने निर्धारित दस्तावेज सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रस्तुत कर मैपिंग कराने में अपना एवं बूथ लेवल एजेण्ट द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित तैयार करने में अपनी अहम भूमिका निभाने का कष्ट करें।

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के नाम काटे जाएंगे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके डॉक्यूमेंट्स गलत पाए जाते है। उन्होंने कहा कि जो भी मतदाता बचे हुए है उनपर भी निर्णय लिया जा रहा है।

उक्त बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी भाजपा, सत्येंद्र राजपूत भाजपा, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, संजीव भदौरिया भाजपा, आशुतोष दीक्षित कांग्रेस, मोहित जाटव, इकरार अहमद आम आदमी पार्टी, मो0 राशिद कांग्रेस सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button