प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी: जिलाधिकारी के निर्देश पर दो स्वास्थ्य संस्थानों को सील किया गया

सीतामढ़ी: जिलाधिकारी के निर्देश पर दो स्वास्थ्य संस्थानों को सील किया गया

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार

सीतामढ़ी: आमजनों की शिकायत पर जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित सोनबरसा अल्ट्रासाउंड और राजनंदनी क्लीनिक की जांच की। जांच में पाया गया कि दोनों संस्थान निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे और कई जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संस्थानों को सील कर दिया। मौके पर टीम ने स्पष्ट किया कि नियमों के विपरीत संचालित इस प्रकार की चिकित्सा संस्थाएँ पूरी तरह अवैध हैं और जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं।

जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना अनुमति या गैरकानूनी तरीके से संचालित किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड या एक्स-रे केंद्र के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button