
पुनर्वसन महासंचालनालय द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:पुणे, महाराष्ट्र
पुनर्वसन महासंचालक कार्यालय के प्रयास से १३ मार्च २०२६ को बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप और सेंटर, खडकी, पुणे में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
सभी पूर्व सैनिकों से अनुरोध है कि वे अपने पहचान पत्र के साथ पांच प्रतियाँ बायोडाटा और फोटो लेकर मेले में उपस्थित हों और इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं। यह जानकारी जिल्हा सैनिक कल्याण अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल हंगे स. दै. (नि.) द्वारा दी गई है।

