प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मऊगंज में आयोजित जनसुनवाई में 52 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किये

मऊगंज में आयोजित जनसुनवाई में 52 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किये

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज मऊगंज में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में 52 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किये। प्रभारी अपर कलेक्टर एपी द्विवेदी ने प्राप्त आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समाधानकारक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रमोद सिंह निवासी गेरूआरी सेंगरान के शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा सार्वजनिक मार्ग प्रारंभ करने के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को तथा बिहारीलाल साहू निवासी भीर के नक्शा तरमीम के आवेदन पर एसडीएम मऊगंज को एवं रामजतन यादव निवासी पाड़र के नक्शा सुधार के आवेदन पर तहसीलदार मऊगंज को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

 

जनसुनवाई में सूर्य कुमार गूजर ने निवासी लटियार ने फसल को मवेशियों से बचाने, एवं शिवनारायण जायसवाल ग्राम बुढ़वा ने पीएम आवास की सूची में नाम शामिल के आवेदन दिये जिन्हें संबंधित सीईओ जनपद को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया। लटियार गांव के निवासियों ने गौशाला का संचालन समूह द्वारा कराने का आवेदन दिया जिस पर उप संचालक पशुपालन को, शिववती साहू ग्राम बहुती के लाड़ली बहना योजना की राशि प्राप्त न होने के आवेदन को जिला कार्यक्रम अधिकारी को एवं शांति साकेत के शासकीय हैण्डपंप में अतिक्रमण कर पानी न भरने देने के आवेदन पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को कार्यवाही के लिए निर्देश दिये गये। इसी प्रकार राजकुमारी बसोर निवासी मलैगवां के खाद्यान्न पोर्टल से नाम विलोपित कर दिये जाने के आवेदन पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं जानकी प्रसाद प्रजापति निवासी नईगढ़ी के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के आवेदन पर बीएमओ मऊगंज को समुचित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button