प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन में 200 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन में 200 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . हनुमना में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक विवाह, निकाह आयोजन में 200 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। गरिमामय समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आये जोड़ों ने वैदिक मंत्रोंच्चार और सामाजिक रीति रिवाज के साथ गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।

 

सेठ बिहारीलाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुनमना में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने नवदम्पत्तियों को पुष्पवर्षा कर शुभ आशीर्वाद दिया। उपस्थितजनों ने कहा कि गरीब लोगों के लिए यह योजना हितकारी है। अब बेटियों के विवाह की चिंता स्वयं सरकार करती है और जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी उपस्थित रह कर वर-वधू को आशीर्वाद देते हैं। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्र, कलेक्टर संजय कुमार जैन, अध्यक्ष नगर परिषद हनुमना सोनू आशुतोष गुप्ता, एसडीएम रश्मि चतुर्वेदी, अध्यक्ष जनपद पंचायत हनुमना गोविंद नारायण तिवारी सहित बड़ी संख्या में वर-वधू तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button