
ऋषि धाम गौशाला ट्रस्ट निर्माण हेतु नंगे पांव पदयात्रा, मां महामाया के दर्शन किए
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान :विलासपुर मध्य
बिलासपुर/रतनपुर।शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर ऋषि धाम गौशाला ट्रस्ट के निर्माण की मनोकामना को लेकर श्रीमती हेमलता साहू ने बिलासपुर से रतनपुर स्थित मां महामाया देवी शक्तिपीठ तक नंगे पांव पदयात्रा की। यह यात्रा बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे बिलासपुर के खमतराई स्थित शर्मा विहार से प्रारंभ होकर दोपहर लगभग 3 बजे रतनपुर में समाप्त हुई।
यात्रा के दौरान श्रीमती साहू ने रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न धार्मिक स्थलों—सर्वेश्वरी आश्रम कोनी, संत श्री आशाराम बापू आश्रम तथा भैरव बाबा मंदिर—में दर्शन-पूजन करते हुए मां महामाया देवी के चरणों में अपनी प्रार्थना अर्पित की।
इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य ऋषि धाम गौशाला ट्रस्ट के निर्माण के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना और गौ सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना बताया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी व सदस्य भी जुड़े रहे, जिनमें महासचिव अजय विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. योगेश सिंह (प्रयागराज), अध्यक्ष श्रीमती मंजू लता राठौर (दिल्ली), सदस्य रामदुलारे गुप्ता (बनारस), सतीश अग्रवाल, सरस्वती सिंह ठाकुर तथा राहुल कुमार साहू (बिलासपुर) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ माता की सेवा और धर्म कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

