विकास कार्यो को गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार समय सेे पूरा करें-जिलाधिकारी
इटावा( वि.स.प्रतिनिधी) निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता ,मानक के अनुसार निर्धारित समयावधि में पूर्ण किये जाने, राशन की रिक्त दुकानों का खुली बैठक कर प्रस्ताव कराये जाने, परिवार नियोजन की प्रगति में सुधार लाये जाने, 102 एम्बुलेन्स की
डाॅपबैक व्यवस्था में सुधार लाये जाने, प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना की प्रगति बढ़ाये जाने, निराश्रित गौवंशों को संरक्षित कराये जाने, विद्युत के बकाया बिलों का भुगतान जमा कराये जाने के निर्देश दिये।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित विकास कार्यो की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होने आयुष्मान येाजनार्न्तगत प्रत्येक सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रवार लक्ष्य निर्धारित कर गोल्डन कार्ड की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने समीक्षा में पाया कि 102 एम्बुलेन्स द्वारा लाभार्थियों को बैकड्राप की व्यवस्था खराब पाये जाने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए इसमें सुधार लाया जाये। उन्होने पुरूष, महिला नसबन्दी में खराब प्रगति पाये जाने पर माह नवम्बर तक लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति किये जाने के निर्देश दिये।खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वर्तमान में 5 दुकानें रिक्त है इन दुकानों पर शीघ्र प्रस्ताव कराने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
उन्होने समीक्षा में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने वाले 08 कार्या के सापेक्ष अभी तक कोई कार्य पूर्ण न पाये जाने असन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्य मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्ण गुणवत्ता , मानक के साथ पूर्ण किये जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि 1 कार्य माह सितम्बर के अन्त तक,3 कार्य माह नवम्बर में पूर्ण हो जायेगे, शेष 4 कार्य मार्च 2022 तक पूर्ण हो जायेगे। उन्होने समीक्षा में राजकीय निर्माण विभाग द्वारा 17 कार्यो के सापेक्ष 11 कार्य धनाभाव के कारण लम्बित पाये जाने पर कहा कि जिसमें 6 कार्य अर्बन डेपलपमेन्ट, 2 पर्यटन, 1 सैफई निरीक्षण भवन के कार्य सम्मिलित है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भगवानदास, जिला विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए जयकेश त्रिपाठी, डीसीएनआरएलएम बृजमोहन अम्बेड, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमानाथ, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, डीसी मनरेगा शौकत अली, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रवीन टिंगल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार यादव सहित अन्य संबंधित जनपद स्तरीय



