प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न

संभावित ऋण योजना का हुआ विमोचन

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान,:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज  कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के वित्तीय समावेशन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बैंकों की ऋण-जमा अनुपात की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान मऊगंज जिले के नाबार्ड की संभावित ऋण योजना 2026-27 का विमोचन किया गया।

 

कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों स्पष्ट कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में वित्तीय सहायता पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिले के ऋण-जमा अनुपात में सुधार कुछ बैंकों के कम होने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिये कि स्थानीय स्तर पर ऋण वितरण में तेजी लाएं ताकि जिले का आर्थिक ग्राफ ऊपर जा सके। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम , मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लंबित ऋण प्रकरणों को तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बैंक बिना ठोस तकनीकी कारणों के हितग्राहियों के आवेदन निरस्त न करें। कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए पशुपालन और मत्स्य पालन से संबंधित किसान क्रेडिट कार्ड के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की समय-सीमा निर्धारित की गई। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना अंतर्गत अधिक से अधिक नागरिकों को कवर करने हेतु विशेष कैंप आयोजित करने की रणनीति बनाई गई। विकास की मुख्यधारा से अंतिम छोर के व्यक्ति को जोड़ने के लिए बैंकों और शासकीय विभागों के बीच बेहतर समन्वय अनिवार्य है। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि धीरज गुप्ता, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक एके जेना ,अग्रणी जिला प्रबंधक ज्योत्सना अग्रवाल, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button