मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

जिला स्तरीय सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन आज गंगेव में,:उप मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

जिला स्तरीय सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन आज गंगेव में,:उप मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट ,विशाल समाचार

स्थान रीवा मध्य प्रदेश

रीवा 13 मार्च 2026. मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन 14 मार्च को गंगेव स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे तथा अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक सेमरिया श्री अभय मिश्रा, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ राज तिवारी, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल तथा जनपद अध्यक्ष गंगेव श्री विकास तिवारी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सभी विभागीय अधिकारी सौंपे गये दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभायें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button