पूणेमध्य प्रदेशरियल स्टेट

विशाल छुगेरा प्रॉपर्टीज की ओर से चैनल पार्टनर्स सम्मेलन का आयोजन, 600 से अधिक रियल एस्टेट पेशेवरों की भागीदारी

विशाल छुगेरा प्रॉपर्टीज की ओर से चैनल पार्टनर्स सम्मेलन का आयोजन, 600 से अधिक रियल एस्टेट पेशेवरों की भागीदारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे: एन.ए. प्लॉटिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी विशाल छुगेरा (वीसी) प्रॉपर्टीज की ओर से विमाननगर स्थित होटल ग्रैंड हयात में आयोजित चैनल पार्टनर्स सम्मेलन को उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। इस सम्मेलन में पुणे और आसपास के क्षेत्रों में रियल एस्टेट क्षेत्र में कार्यरत लगभग 600 पेशेवरों ने भाग लेकर कंपनी के बंगला प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल की।

 

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के आगामी प्रोजेक्ट्स की अवधारणा, उनकी योजना, ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाएं तथा निवेश के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर वीसी प्रॉपर्टीज के चेयरमैन विशाल छुगेरा, निदेशक अमन छुगेरा और क्रिश छुगेरा के साथ मार्गदर्शक व सलाहकार दर्शन चावला और किशन मिलानी भी उपस्थित थे।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विशाल छुगेरा ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में विश्वास, पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष महत्व है। ग्राहकों की अपेक्षाओं को समझते हुए योजनाबद्ध प्रोजेक्ट विकसित करना कंपनी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एन.ए. प्लॉटिंग और बंगला प्रोजेक्ट्स के माध्यम से कंपनी निवेशकों और घर खरीदारों को सुरक्षित और दीर्घकालीन मूल्य प्रदान करने का प्रयास कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि पुणे और उसके आसपास तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण स्वतंत्र घर, बंगला प्रोजेक्ट्स और प्लॉटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में नियोजित बुनियादी सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और प्राकृतिक वातावरण के संतुलन के साथ प्रोजेक्ट विकसित करने पर कंपनी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कंपनी के स्लोगन “जमीन खरीदिए, भगवान अब इसे नहीं बनाते” का भी उल्लेख किया।

 

छुगेरा ने बताया कि वीसी प्रॉपर्टीज पिछले 21 वर्षों से एन.ए. प्लॉटिंग और बंगला प्रोजेक्ट्स के क्षेत्र में कार्यरत है और प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं। अब तक कंपनी 15 से अधिक प्रोजेक्ट्स के माध्यम से 2500 से अधिक संतुष्ट ग्राहकों को लाखों वर्गफुट जमीन उपलब्ध करा चुकी है।

उन्होंने बताया कि पुणे के निकट केसनंद में 80 एकड़ में विकसित हो रहा निवान मेडोज़ और बकोरी में 25 एकड़ में विकसित हो रहा निवान ग्रैंड्युअर कंपनी के प्रमुख बंगला प्रोजेक्ट्स हैं। उन्होंने कहा कि चैनल या ग्रोथ पार्टनर्स कंपनी के व्यवसाय की मजबूत कड़ी हैं और इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से उन्हें बेहतर व्यावसायिक अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इस सम्मेलन के माध्यम से चैनल पार्टनर्स को कंपनी के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने अनुभव साझा करने का भी अवसर मिला। कार्यक्रम में रियल एस्टेट क्षेत्र के बदलते ट्रेंड, निवेश के अवसर और ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं पर भी चर्चा की गई।

 

सम्मेलन के अंत में कंपनी की आगामी योजनाओं पर भी जानकारी दी गई। उपस्थित रियल एस्टेट पेशेवरों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उद्योग में सहयोग और संवाद को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button